नगारदा जलप्रपात : छत्तीसगढ़ के जांजगीर – चांपा जिले का सबसे ऊँचा जलप्रपात

Chattishgarh
नगारदा जलप्रपात : छत्तीसगढ़ के जांजगीर – चांपा जिले का सबसे ऊँचा जलप्रपात
नगारदा जलप्रपात : छत्तीसगढ़ के जांजगीर – चांपा जिले का सबसे ऊँचा जलप्रपात (Image: AKGnews.com)

Nagarda Waterfall Janjgir – Champa Chhattisgarh : नगारदा जलप्रपात जांजगीर चांपा में स्थित एक बहुत ही सुन्दर जलप्रपात है यदि आप अपने परिवार के साथ कही पिकनिक मनाने का सोच रहे है तो ये जगह बहुत ही उत्तम है। आप यहाँ के प्राकृतिक सौन्दर्यता को देख कर इस जगह के कायल हो जायेंगे तो आइये जानते है नगारदा जलप्रपात के बारे में:

नगारदा जलप्रपात

नगारदा जलप्रपात जिसे झोरझोरा जलप्रपात के नाम से भी जानते हैं। यह छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर चांपा लगभग 20 से 25 किलोमीटर दूर नगरदा ग्राम की गुडहा पहाड़ी पर स्थित है। इस झरने के पास एक मंदिर है जो शिव भगवान को समर्पित है। इस वॉटरफॉल को देखने के लिए दूर दूर से लोग यहाँ आते है। इस झरने की ख़ास बात यह है की यहाँ आपको 2 झरना देखने को मिलेगा यदि आप अपने परिवार के साथ यहाँ आने का सोच रहें है तो आप यहाँ बरसात के मौसम में जा सकते है क्योंकि बरसात के मौसम में इसकी ख़ूबसूरती सबसे अधिक होती है। हरे भरे पेंड पोधों के बीच यह जलप्रपात अलग ही ख़ूबसूरती बिखेरता है।

नगारदा जलप्रपात का फोटो

कब और कैसे जाएँ

नगारदा जलप्रपात जाने का सबसे अच्छा समय बरसात का मौसम है इस मौसम में इस झरने की ख़ूबसूरती चरम पर होती है यहाँ आने के लिए आप अपने निजी वाहन का उपयोग कर सकते है।

  • निकटतम बस स्टैंड : जांजगीर चांपा बस स्टैंड
  • निकटतम रेलवे स्टेशन : चांपा रेलवे स्टेशन
  • निकटतम हवाई अड्डा : रायपुर हवाई अड्डा

सवाल जवाब

Q1. नगारदा वॉटरफॉल कहाँ स्थित है?

Ans. यह छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर चांपा लगभग 20 से 25 किलोमीटर दूर नगरदा ग्राम की गुडहा पहाड़ी पर स्थित है।

Q2. नगारदा जलप्रपात जाने का सही समय कौन सा है?

इस जलप्रपात को देखने जाने का सही समय बरसात का मौसम है।

Q3. नगारदा फॉल कैसे जाये?

Ans. यहाँ जाने के लिए आप अपने निजी वाहन से जा सकते है यह आपको जांजगीर से 16 किलोमीटर की दुरी पर पड़ेगा।

Q4. जांजगीर चांपा से नगारदा जलप्रपात कितना दूर है?

Ans. जांजगीर चांपा से लगभग 20-25 किलोमीटर है।

Anshu

Anshu

Anshu is a senior journalist and tech editor at AKGnews.com, covering breaking news, business ideas, government schemes, and digital technology trends.